Posts

हृदयरोग से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

Image
लोग हृदय में उलझते हैं , वे हृदय की शब्दावली में भी उलझ रहे हैं। सो कुछ बातों से अवगत कराना आवश्यक हो जाता है।  इन शब्दों का प्रयोग बहुधा हृदय-रोग-विशेषज्ञ करते हैं : मायोकार्डियल इन्फार्क्शन , एंजायना पेक्टोरिस , एरिद्मिया और कार्डियल एरेस्ट।  अब चारों पर बात और साथ-साथ कुछ आम अस्पष्ट शब्दों पर भी। मनुष्य के पास एक ह्रदय है , जो एक मांस का लोथड़ा है। खोखला है। जीवन भर धड़कता है। शरीर से आते ख़ून से भरता है , शरीर को फिर ख़ून फेंकता है। लेकिन इस मज़दूर को भी ख़ुराक चाहिए। नहीं तो यह भी कमज़ोर हो सकता है। घायल हो सकता है। मर भी सकता है।  सबको ख़ून देने वाले हृदय को ख़ून देने वाली तीन धमनियाँ हैं , जिन्हें कोरोनरी धमनियाँ कहा गया है। इन धमनियों में अगर रक्तप्रवाह आधा-अधूरा या पूरा अवरुद्ध होगा तो हृदय के लिए समस्याएँ पैदा होगी।  ये समस्याएँ ही ऊपर के चिकित्सकीय नामों में आपको बताई गयी हैं। कोई धमनी पूरी तरह खून के थक्के से बन्द हो जाए , तो जिस हिस्से में वह खून पहुँचाती हो , वह मर जाए। हृदय का उतना मांस मृत। यह मायोकार्डियल इन्फार्क्शन हुआ। इसे ही आम भाषा में जनता कई बार हा...

“ श्री निर्विकार पथ की चेतावनी -- उठ जाग युवा जाग ''

“निर्विकार पथ की चेतावनी --- उठ जाग युवा जाग “ आधुनिकता का क्या अर्थ हैं ? शराब का सेवन करना , अपने बुड़े मां – बाप को बोझ समझना या इतना पढ़ा लिखा होने के बाद भी समाज में एड्स पीड़ितों के साथ अमानविय व्यवहार करना । यदि इसी को आधुनिकता कहते है । जहां चार लोगों के बिच में अपने आपको मॉर्डन दिखाने के चक्कर में एक युवक शराबी बन जाता है । चार दिन की जिन्दगी के मज्जे लेने के लिए बच्चे अपने बुड़े माता – पिता को वृद्द आश्रम छोड़े देते है । यदि इसी को आधुनिकता कहते है तो ऐसी आधुनिकता का क्या मतलब जो युवकों को प्रगति की राह में ना ले जाकर विनाश के चक्रव्यु मे फसाता जा रहा हैं ।आज हम अपने इस लेख के माध्यम सें सभी माता –पिता वा युवा वर्ग को ये संदेश देना चाहते हैं। कि आधुनिकता के वास्तविक अर्थ को समझो उसके सकारात्मक पहलुओं को अपनाओं और निर्विकार बनों । फिर देखना वास्तिवक आनंदमयी जीवन का क्या अनुभव होता है जो किसी डिसक या पब में जाकर कभी नही मिल सकता । आज हमारा जितना भी युवा वर्ग है उसके अन्दर हमेशा ये सवाल रहता कि लहसुन –प्याज का त्याग करना , शराब – मांस का त्याग करना ,जीवन को नियम के साथ जिना ...